Spread the love

हल्द्वानी न्यायालय की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु उच्च स्तरीय संयुक्त निरीक्षण

हल्द्वानी: वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए आज हल्द्वानी न्यायालय परिसर में उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट किया गया।

निरीक्षण के दौरान मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट श्री ललित मोहन रयाल, मंजुनाथ टीसी (एसएसपी नैनीताल), मा० अपर जिला जज श्री सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि प्रकाश, एडीएम श्री विवेक राय एवं एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल उपस्थित रहे।

गहन सुरक्षा ऑडिट और समीक्षा
अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान—

सुरक्षा बलों की तैनाती

प्रवेश एवं निकास व्यवस्था

सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता

समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता

पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की जाएगी

👥 विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम का गठन
एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में गठित टीम में शामिल रहेंगे—

न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी

अभिसूचना इकाई के अधिकारी

स्थानीय थाना पुलिस

प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन

यह टीम आपसी समन्वय के साथ नियमित समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाए रखने की दिशा में कार्य करेगी।


Spread the love