पहाड़ी समाज
Spread the love

अपनी अस्मिता की रक्षा को एकजुट हो रहा पहाड़ी समाज: हरीश रावत

हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

हल्द्वानी। पहाड़ी समाज की संस्कृति, परंपराओं और पहचान के संरक्षण को लेकर पहाड़ी आर्मी द्वारा चलाया जा रहा पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान शनिवार को हल्द्वानी के छड़ैल, भीम बिहार क्षेत्र में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान के कोऑर्डिनेटर एवं नगर अध्यक्ष फौजी भवन पांडे ने कहा कि पहाड़ी संस्कृति, बोली-भाषा, लोक देवताओं और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए जनता बढ़-चढ़कर पहाड़ी आर्मी से जुड़ रही है। यह अभियान पहाड़ी समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बोरा और महिला नगर महामंत्री गीता बिष्ट के नेतृत्व में किया गया। संचालन महिला जिला अध्यक्ष प्रेम मेर ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने की।

इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण और संगठन के मूल उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि

“हमारी हजारों साल पुरानी पहाड़ी परंपराओं, त्योहारों, लोक भाषाओं और वेशभूषा पर लगातार बाहरी अतिक्रमण हो रहा है। राजनीतिक स्वार्थों के चलते बाहरी लोगों को बसाकर राज्य की डेमोग्राफी बदली जा रही है, जिससे पहाड़ी समाज हाशिये पर जा रहा है।”

उन्होंने नारा देते हुए कहा—
“पहाड़ी आर्मी से जुड़ो, अपनी जड़ों से जुड़ो”
और पहाड़ी समाज को एकजुट करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी आर्मी आज हल्द्वानी क्षेत्र में पहाड़ी समाज की एक मजबूत और सशक्त आवाज बनकर उभर रही है। सभी ने संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही 7 जनवरी से हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान कमल बिष्ट, आनंदी रावत, कैलाश पांडे, मनोज बहुगुणा, दीपा डंगवाल, मीना रावत सहित कई लोगों ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता ली।

बैठक में जिला सचिव नीम भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, नगर सचिव बसंत बिष्ट, दीपा लटवाल, धीरेंद्र कांडपाल, तारा दत्त पांडे, उत्तम सिंह नेगी, भीम सिंह धामी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, कैलाश चंद पांडे, विनोद बिष्ट, मोहन सिंह बोरा, पूरन सिंह नेगी, वीरेंद्र मतपाल, बिन्नी देवी, दीपा बोरा, नीमा रौतेला, प्रेम प्रसाद, अमरनाथ सीजवाली, रुक्मणि देवी, सुमन, भावना बिष्ट, जीवंती देवी, आशा देवी, हेमा देवी, कमला देवी, रमा, संजना रौठोर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love