गोलज्यू की जागर से गूंजेगा हीरानगर
Spread the love

गोलज्यू की जागर से गूंजेगा हीरानगर, श्रद्धा और परंपरा का होगा संगम

हल्द्वानी। पर्वतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर की ओर से मंगलवार को मंच प्रांगण में न्याय के देवता गोलज्यू की पारंपरिक जागर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देव आह्वान के साथ गोलज्यू की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी।

मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। जागर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने जानकारी दी कि जागर के अगले दिन 11 फरवरी (बुधवार) को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

खड़क सिंह बगडवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागर एवं भंडारे में सहभागिता करें और उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।


Spread the love