Spread the love

उत्तराखंड शासन में बड़े पैमाने पर वन विभाग के अधिकारियों के तबादले व जिम्मेदारियों में बदलाव

उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के तबादले, कई बड़े पदों पर फेरबदल

देहरादून, 25 अगस्त। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा को अपनी नई टीम मिल गई है। शासन स्तर पर कई दिनों से इस सूची को अंतिम रूप देने में समय लग रहा था, क्योंकि कुछ अहम पदों पर पुनर्विचार किया जा रहा था।

सूची में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड पोस्टिंग और प्रतिनियुक्ति तक बड़े बदलाव किए गए हैं। इससे प्रदेश के वन विभाग की कार्यप्रणाली में नए सिरे से गति आने की उम्मीद है।

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियाँ

  • समीर सिन्हा – प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बने रहेंगे, साथ ही कैंपा की जिम्मेदारी भी देखेंगे।

  • रंजन कुमार मिश्रा – वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।

  • नीना ग्रेवाल – उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्त।

  • एस.पी. सुबुद्धि – अब प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

  • कहकशां नसीम – अपर सचिव पद से हटाई गईं, उन्हें जलागम में प्रतिनियुक्त किया गया। उनकी जगह कल्याणी को अपर सचिव वन और यमुना सर्कल की जिम्मेदारी दी गई।

  • सुशांत पटनायक – वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।

  • तेजस्विनी पाटिल – मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक वन प्रशिक्षण से हटाई गईं, अब मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगी।

  • संजीव चतुर्वेदी – कार्य योजना की जिम्मेदारी हटाई गई, अब मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी बनाए गए।

  • धीरज पांडे – गढ़वाल का मुख्य वन संरक्षक नियुक्त।

सीएफ और डीएफओ स्तर पर बदलाव

  • नीतीश मणि त्रिपाठी – CF साउथ सर्किल बनाए गए। अब तक वे जैव विविधता बोर्ड में थे।

  • टी.आर. बीजू लाल – CF साउथ सर्किल से हटाकर सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड बनाए गए।

  • पंकज कुमार – वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी मिली, उनसे नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व वापस लिया गया।

  • चंद्रशेखर जोशी – प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाए गए।

  • आकाश गंगवार – नैनीताल के नए DFO नियुक्त।

  • वैभव कुमार – DFO हरिद्वार से हटाकर चकराता भेजे गए।

  • स्वप्निल – गढ़वाल से हटाकर हरिद्वार के DFO बनाए गए।

  • दिगांथ नायक – नरेंद्रनगर के DFO बनाए गए।

  • जीवन मोहन – नरेंद्रनगर से हटाकर लैंसडाउन में DFO बनाए गए।

  • अभिमन्यु – चकराता से हटाकर गढ़वाल के DFO नियुक्त।

  • सर्वेश कुमार – केदारनाथ के नए DFO।

  • ध्रुव सिंह मार्तोलिया – रामनगर के DFO।

  • तरुण एस – कालागढ़ के DFO नियुक्त, राहुल मिश्रा से यह जिम्मेदारी हटाई गई।

  • महातिम यादव – उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक बनाए गए।

  • आदित्य रन – बागेश्वर के नए DFO।

  • रजत सुमन – रुद्रप्रयाग के DFO।

  • प्रणाली रमेश – उपवन संरक्षक वन संरक्षण का प्रभार मिला।

  • नरेश कुमार – अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजे गए।


Spread the love