फंदे के सहारे मृत अवस्था
Spread the love

देहरादून में हल्द्वानी निवासी 23 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हल्द्वानी के मोती नगर की रहने वाली थी। वह देहरादून के बालावाला स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में एक मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में रह रही थी और एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार को वह अपने कुछ परिचितों के साथ होली के मौके पर बाहर गई थी। देर शाम करीब 9 बजे उसके परिचित उसे कमरे तक छोड़कर लौट गए। कुछ समय बाद मकान में रहने वाले अन्य लोगों को कमरे में फंदे के सहारे मृत अवस्था में मिली , जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौके से कोई लिखित नोट या स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतका के परिचितों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Spread the love

You missed