माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में SOG एवं थाना मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 15.01.2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 स्मैक तस्करों को कुल 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी – जवाहर ज्योति, दमुवाढुगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
कब्जे से बरामद – 125 ग्राम स्मैक
रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी – भेटाखास, थाना कटरा, तहसील तिलहर, जनपद शाहजहांपुर (उ0प्र0)
कब्जे से बरामद – 82 ग्राम स्मैक
👉 कुल बरामदगी: 207 ग्राम स्मैक
👉 अनुमानित कीमत: लगभग 62 लाख रुपये
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुखानी में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक के आदी हैं तथा अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मैक की तस्करी व बिक्री करते थे।