जिला न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश से लेकर विधि सलाहकार तक हुए स्थानांतरित
नैनीताल, 9 जुलाई 2025। उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश संख्या 126/UHC/Admin.A-2/2025 से लेकर 150/UHC/Admin.A-2/2025 तक जारी इन आदेशों में प्रमुख न्यायिक अधिकारियों को नए दायित्वों के साथ विभिन्न जनपदों में भेजा गया है। इसके अलावा, कई अधिकारियों की पदोन्नति के बाद नई नियुक्तियाँ भी की गई हैं।





