उत्तराखंड के 4 जनपदों में स्थानों के नाम बदलने का फैसला, जानें कौन से हुए परिवर्तन
देहरादून, उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड के चार जनपदों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर—के विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले को भारतीय संस्कृति, विरासत और जनभावना के अनुरूप बताया, जिससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें और भारतीय संस्कृति का संरक्षण हो सके।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नाम परिवर्तन इस प्रकार होंगे:
हरिद्वार जनपद:
- प औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया जाएगा।
- गाजीवाली का नाम बदलकर आर्य नगर रखा जाएगा।
- चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर किया जाएगा।
- मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट रखा जाएगा।
- खानपुर कुर्सली का नाम बदलकर अंबेडकर नगर किया जाएगा।
- इंदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर रखा जाएगा।
- खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर रखा जाएगा।
- अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाएगा।
देहरादून जनपद:
- मियांवाला का नाम रामजी वाला किया जाएगा।
- पीरवाला का नाम केसरी नगर रखा जाएगा।
- चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर रखा जाएगा।
- अब्दुल्ला नगर का नाम बदलकर दक्ष नगर किया जाएगा।
नैनीताल जनपद:
- नवाबी रोड़ का नाम अटल मार्ग किया जाएगा।
- पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग रखा जाएगा।
उधम सिंह नगर जनपद:
- नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम भारतीय संस्कृति और इतिहास को समर्पित महापुरुषों की श्रद्धांजलि है और इससे स्थानीय लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
