Spread the love

SI से Inspector तक का सफर पूरा | जानिए प्रमोटेड अधिकारियों के नाम

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग ने चयन वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों को भरने के लिए उप निरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली-2018 तथा हाल ही में संशोधित सेवा नियमावली-2024 के अंतर्गत की गई है।

इस प्रक्रिया के तहत, मुख्यालय द्वारा 28 मई 2025 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया। समिति द्वारा मूल्यांकन के पश्चात पात्र उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं।


Spread the love