बागेश्वर: जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशानुसार सभी निर्माणदायी विभागों को 31 अक्टूबर तक सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में सभी एसडीएम, बीडीओ और संबंधित अधिकारी फील्ड में उतरकर सड़कों के पैचवर्क कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और सत्यापन कर रहे हैं। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है बल्कि समय पर लक्ष्य पूरा करने में भी तेजी आई है।
PWD और PMGSY विभागों ने गड्ढामुक्त सड़क लक्ष्य में हासिल की बड़ी प्रगति | Bageshwar Road Repair by PWD & PMGSY

लोक निर्माण विभाग (PWD Bageshwar) ने 43 किलोमीटर सड़क पर 100% पैचवर्क पूरा कर लिया है। PMGSY कपकोट ने 32.60 किलोमीटर में से 30.50 किलोमीटर कार्य पूरा किया है और शेष आज पूरा किया जाएगा।
PMGSY बागेश्वर ने 18.50 किलोमीटर में से 13.50 किलोमीटर पैचवर्क पूरा कर लिया है।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की सख्त मॉनिटरिंग से तेज हुआ गड्ढामुक्त सड़क अभियान | Aakansha Konde DM Bageshwar Monitoring
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण यातायात सुविधा मिले, यही अभियान का उद्देश्य है।
