मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए दायित्व, नैनीताल की शांति मेहरा और रेनू अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इन दायित्वों से राज्य में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और उनके प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए दायित्वों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
-
हरक सिंह नेगी (जनपद चमोली) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
-
ऐर्श्वया रावत (रुद्रप्रयाग) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
-
गंगा विष्ट (जनपद अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद
-
श्याम अग्रवाल (जनपद देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद
-
शांति मेहरा (जनपद नैनीताल) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
-
भगवत प्रसाद मकवाना (जनपद देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग
-
हेमराज विष्ट (जनपद पिथौरागढ़) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद
-
रामचंद्र गौड (जनपद चमोली) – अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
-
पूरन चंद नैलवाल (जनपद अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखंड परिषद
-
रामसुंदर नौटियाल (जनपद उत्तरकाशी) – उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
-
सायरा बानो (जनपद ऊधम सिंह नगर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
-
रेनू अधिकारी (जनपद नैनीताल) – अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद
-
रजनी रावत (जनपद देहरादून) – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
-
ओम प्रकाश जमदग्नि (जनपद हरिद्वार) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
-
भूपेश उपाध्याय (जनपद बागेश्वर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद
-
कुलदीप कुमार (जनपद देहरादून) – अध्यक्ष, उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद
-
ऋषि कंडवाल (जनपद पौड़ी) – उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति
-
वीरेन्द्र दत्त सेमवाल (जनपद टिहरी) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
-
अजय कोठियाल (जनपद टिहरी) – अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
-
श्याम नारायण पांडे (जनपद नैनीताल) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
