Spread the love

उधम सिंह नगर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के कोतवालों के तबादले — देखें पूरी सूची

उधम सिंह नगर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों का तबादला करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार —

  • प्रकाश दानू को किच्छा कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।

  • सुंदरम शर्मा को सितारगंज कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

  • नरेश चौहान को बाजपुर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • संजय पाठक को गदरपुर कोतवाली का चार्ज दिया गया है।

  • जसवीर चौहान को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • धीरेन्द्र कुमार को एसएसपी कार्यालय का पीआरओ नियुक्त किया गया है।

  • वहीं विजेंद्र शाह को खटीमा कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह फेरबदल कार्य की दक्षता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी को निष्ठा और तत्परता के साथ निभाएंगे।


Spread the love