निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक और यातायात निरीक्षकों सहित कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची के अनुसार विभिन्न जनपदों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित कर नए जिलों और शाखाओं में भेजा गया है। इसमें अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love