बागेश्वर: वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, मनमोहन सिंह परिहार को किया सम्मानित
बागेश्वर, 29 दिसंबर: आज दिनांक 29/12/2024 को वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास की बैठक बागनाथ पैलैस में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता श्री दलीप खेतवाल (बागनाथ प्रेस बागेश्वर) ने की। बैठक का संचालन महामंत्री श्री बालादत्त तिवारी ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इन्द्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष श्री नवीन लाल शाह, संरक्षक श्री शेर सिंह धपोला, एडवोकेट श्री गोबिंद सिंह भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
इस बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने श्री मनमोहन सिंह परिहार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस सम्मान से वे काफी प्रभावित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें शामिल हैं:
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवित प्रमाण पत्र जमा करने हेतु तहसील में काउंटर खोला जाए।
- घर-घर गैस वितरण की व्यवस्था की जाए।
- बागेश्वर नगर के लिए नई पेयजल व्यवस्था की आवश्यकता है, इस पर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाए।
- बागेश्वर रेललाइन के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाए।
बैठक को जिला बालीबाल संघ के श्री भानु खेतवाल, श्री हरीश थापा, जीतराम आगरी, गोपाल राम टम्टा, गंगासिंह रावत, इन्द्र सिंह परिहार, बालादत्त तिवारी, शेर सिंह धपोला, नवल किशोर जोशी सहित कई वरिष्ठ नागरिकों ने संबोधित किया।
अध्यक्ष श्री दलीप खेतवाल ने श्री मनमोहन सिंह परिहार का मनोबल बढ़ाया और 31 दिसंबर को बागनाथ पैलैस में प्रातः 11 बजे इस वर्ष की विदाई का कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
