वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की बैठक संपन्न, 3 अप्रैल को मनाया जाएगा 28वां स्थापना दिवस
हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे समिति के कार्यालय (पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया।
बैठक में आगामी 3 अप्रैल 2026 को समिति का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे समिति कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के वरिष्ठतम सदस्य श्री आनंद सिंह ठठोला एवं श्री शंकर दत्त तिवारी होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सदस्यों के उद्बोधन तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक में इंडेन गैस वितरण में हो रही अनियमितताओं और धांधली पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। इस पर शासन-प्रशासन से मांग की गई कि वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है।
बैठक के दौरान उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पांडे, श्रीमती निर्मल गुप्ता एवं श्रीमती गायत्री चौहान ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में श्री इंदर सिंह निगल्टिया, श्री दया किशन बल्यूटिया, श्री प्रताप सिंह जंतवाल, श्री रमेश चंद्र पांडे, श्री विष्णु सिंह रावत, श्री एल.एम. लोहनी, श्री बी.डी. जोशी, श्री दिनेश चंद पंतोला, श्री शंकर दत्त तिवारी, श्री जगदीश बल्लभ शर्मा, श्री आनंद सिंह भाकुनी, श्री मोहन चंद्र बुडलाकोटी, श्री पी.डी. पांडे, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती साधना दत्त, श्रीमती मीरा श्रौतिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


