SP, महोदय बागेश्वर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन
संवाददाता सीमा खेतवाल
आज, 26 दिसम्बर 2024 को श्री चन्द्रशेखर घोडके, SP, बागेश्वर महोदय द्वारा CO बागेश्वर श्री अंकित कंडारी की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण का मासिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सभी सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण बिंदु:
- SP महोदय ने सर्वप्रथम थानों/शाखाओं से आए हुए अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन किया और उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं का जायजा लिया। समस्याओं का मौके पर ही उचित निस्तारण किया गया।
- सभी कर्मियों को अपना कार्य जिम्मेदारी से करने और सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
- आगामी 31 दिसम्बर (नव वर्ष), नगर निकाय चुनाव, और उत्तरायणी मेला (बागेश्वर व कपकोट) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
- माह के दौरान घटित और लंबित अभियोगों के निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए। न्यायालय से जारी आदेशों और अहकमातों की शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाए।
- अवैध नशे के अड्डों को चिन्हित कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने की सलाह दी गई।
- साइबर अपराधों की त्वरित कार्रवाई के लिए आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, और लंबित शिकायतों की शीघ्र जांच की जाएगी।
- थाने/चौकी में आने वाले फरियादियों से शालीनता से पेश आने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
- जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन 100% सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
- महिला और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
- सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए।
- सभी थाना क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों, सीएलजी सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों के साथ बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
- थानों, कार्यालयों और सरकारी आवासों की मरम्मत और स्वच्छता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
- रेडियो निरीक्षक को पुलिस संचार व्यवस्था को सुधारने हेतु निर्देशित किया गया।
जागरुकता अभियान:
- साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने और साइबर पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
यातायात:
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
- आगामी त्योहारों, उत्तरायणी मेले, और नगर निकाय चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने हेतु अतिरिक्त ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
- नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- उ0नि0 निर्मला पटवाल (कोतवाली बागेश्वर)
- हे0का0 देवेश पाण्डे (थाना काण्डा)
- हे0का0ना0पु0 जीवन गिरी (थाना कपकोट)
- कानि0 ना0पु0 कमल मेहरा (कोतवाली बागेश्वर)
- हे0का0 विपिन जोशी (LIU कपकोट)
- हे0का0टी0पी0 रोहित वर्मा (दूरसंचार बागेश्वर)
- ली0फा0 गणेश चन्द्र (अग्निशमन बागेश्वर)
यह आयोजन पुलिस प्रशासन के समर्पण और कार्य क्षमता को सराहने के साथ-साथ सभी कर्मियों को आगामी कार्यों के लिए प्रेरित करने का अवसर था।
