'बाजयल' दुग्ध समिति का शुभारंभ
Spread the love

महिलाओं की ‘बाजयल’ दुग्ध समिति का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

लालकुआँ/ओखलकांडा: लालकुआँ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम सभा सुरंग में महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ‘बाजयल’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के गठन के साथ ही क्षेत्र की महिलाओं में आत्मनिर्भरता, आर्थिक सशक्तिकरण और विकास की नई उम्मीद जग गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का मालाओं व पुष्पगुच्छों से भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति के गठन से गांव में दुग्ध उत्पादन का क्षेत्र मजबूत होगा और विकास की रफ्तार तेज़ होगी।

दुग्ध उत्पादन में पारदर्शिता और नए अवसर

उद्घाटन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समिति बनने से

  • दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी,

  • महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी,

  • और स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर विकसित होंगे।

महिला दुग्ध उत्पादकों ने भी इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम बताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि समिति से दुग्ध संग्रहण, विपणन और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

महिलाओं की भागीदारी ही असली ताकत: अध्यक्ष बोरा

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा—
“महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से दुग्ध सहकारिता और अधिक सशक्त होगी। हमारा लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है, ताकि यहां की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें। ‘बाजयल’ समिति महिलाओं के आत्मसम्मान और प्रगति का प्रतीक बनेगी।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरंग पुष्पा बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश खनवाल और राजेंद्र सिंह बोरा, वन पंचायत सरपंच जया बोरा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, प्रभारी दु.अं.के. खनस्यू हरीश आर्या, क्षेत्र पर्यवेक्षक हरीश सिंह कठायत और पूनम दर्मवाल, देवस्थल समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, वरिष्ठ नागरिक भवान सिंह, तथा पशु चिकित्सक डॉ. धीरज सोनल ने प्रतिभाग किया।

 


Spread the love