हल्द्वानी के लामाचौड़ में टाटा पंच में लगी भीषण आग
Spread the love

चलती कार बनी आग का गोला! हल्द्वानी के लामाचौड़ में टाटा पंच में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची चालक की जान

हल्द्वानी (नैनीताल)। जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लामाचौड़ इलाके में चलती टाटा पंच कार अचानक आग का गोला बन गई। सड़क पर दौड़ती कार से उठती लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, वहीं कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करण नेगी, निवासी गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर-1, सोमवार 9 फरवरी की देर रात अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही कार लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंची, अचानक इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी। हालात भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास के इलाकों तक फैलने से बच गई।


Spread the love

You missed