नैनीताल: भाजपा ने जिला स्तर पर छह मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किए, प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जिले के विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा 12 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में छह मोर्चों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार—
नियुक्त किए गए मोर्चा अध्यक्ष:
-
युवा मोर्चा – श्री चंदन बिष्ट
-
महिला मोर्चा – श्रीमती कंचन उप्रेती
-
किसान मोर्चा – श्री गणेश शाह
-
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा – श्री नन्हें कश्यप
-
अनुसूचित जाति मोर्चा – श्री रविन्द्र बाली
-
अल्पसंख्यक मोर्चा – मौ. अली नकवी

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार, ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की सहमति और सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से विमर्श के बाद की गई हैं। नई जिम्मेदारियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
जिला संगठन ने उम्मीद जताई है कि सभी मोर्चा अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
