अम्मा के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस
08 घंटे में चोरी का खुलासा, जमीन की रजिस्ट्री व नगदी से भरा बक्सा सकुशल बरामद
हल्द्वानी। बुजुर्ग महिला की सूझबूझ और नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिनदहाड़े हुई चोरी का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण कर लिया गया। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेवरात, नकदी, जमीन की रजिस्ट्री और लोहे का बक्सा बरामद कर लिया है।
दिनांक 15.01.2026 को वादिनी दया नेगी, पत्नी स्व. जगत सिंह नेगी, निवासी बद्रीपुरा, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति किराये पर कमरा लेने के बहाने उनके घर आया। आरोपी ने स्वयं का नाम दीपक बिष्ट निवासी दन्या, अल्मोड़ा बताया और ₹8000 प्रतिमाह किराया तय किया।
बातों में उलझाकर आरोपी ने वादिनी को पीछे का गेट खोलने भेज दिया और इसी दौरान घर के दो मंजिला कमरे से लोहे का बक्सा चोरी कर फरार हो गया। बक्से में सोने-चांदी के जेवरात, करीब ₹10,000 नगदी, साड़ियाँ और जमीन की रजिस्ट्री रखी थी।
एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर तेज़ कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल चोरी के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन और
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सुरागरसी-पतारसी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी को बरेली रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शातिर चोर निकला फर्जी नाम से घूम रहा
पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम बताया —
गिरफ्तार अभियुक्त:
वीरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट
निवासी: खाड़ी सुनार, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा
उम्र: 34 वर्ष
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
बरामद माल
-
₹8000 नगदी (पर्स में)
-
04 जोड़ी चांदी की पायल
-
02 चांदी के सिक्के
-
02 चांदी के बिछुवे
-
01 सोने की बाली (मोती लगी)
-
01 मंगलसूत्र
-
जमीन की रजिस्ट्री
-
लोहे का बक्सा
