परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, 5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका
नैनीताल। लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई एक बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने तत्परता और कार्यकुशलता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। महज 5 घंटे के भीतर पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बालिका की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली।
परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया। तत्काल सभी यूनिट्स को सक्रिय कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
पुलिस की विभिन्न टीमों ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली में चिन्हित कर ली गई।
एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया है। पुलिस के अनुसार बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
इस संवेदनशील ऑपरेशन में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड टीम और टेक्निकल सेल ने मिलकर समन्वय के साथ कार्य किया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि बच्ची की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरी टीम ने प्रोफेशनल तरीके से तेजी से काम करते हुए कम समय में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बालिका को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





