नैनीताल छात्र राजनीति: निर्दलीय करन सती अध्यक्ष पद पर विजयी, आयुष आर्य निर्विरोध महासचिव
नैनीताल/हल्द्वानी। डी.एस.बी. परिसर में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय और काले झंडे के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले करन सती ने जीत दर्ज की। उन्होंने एबीवीपी प्रत्याशी तनिष्क मेहरा को 249 मतों से पराजित किया। करन सती को कुल 1446 मत, जबकि तनिष्क को 1217 मत प्राप्त हुए।
महासचिव पद पर एनएसयूआई के आयुष आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर तनीषा जोशी ने 1748 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्राची को केवल 717 मत मिले।
छात्र उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 2061 मत प्राप्त किए, जबकि शशांक को मात्र 415 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर जयवर्धन विजयी रहे। उन्हें 1290 मत, जबकि प्रतिद्वंद्वी नितांत को 1149 मत मिले।
सांस्कृतिक सचिव पद पर भावेश विश्वकर्मा ने 1522 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि सत्यम को 1009 मत प्राप्त हुए।
कला संकाय प्रतिनिधि के लिए करन ने 1301 मत से जीत दर्ज की, जबकि दीपांशु को 1134 मत मिले।
वहीं छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आशीष, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपांशु अधिकारी और करण कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर वेदांत पांडे, विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर यसिता, तथा जैव विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अतुल रावत निर्विरोध चुने गए।
शनिवार को हुए चुनाव में कुल 5450 मतदाताओं में से 2679 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत लगभग 49% रहा।
