देविय आपदा के चलते आकाशीय बिजली से 26 बकरियों की मृत्यु, प्रशासन कर रहा आवश्यक कार्रवाई
संवाददाता सीमा खेतवाल
कपकोट (बागेश्वर), दिनांक 10.04.2025 ग्राम जगथाना, तोक दौलगाड़, तहसील कपकोट में दिनांक 10 अप्रैल 2025 को हुई अतिवृष्टि एवं आकाशीय बिजली की घटना में श्री हरचन सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह की कुल 26 बकरियों की मृत्यु हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही तहसील प्रशासन कपकोट की टीम एवं पशुपालन विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुआयना (निरीक्षण) किया गया। मौके पर ही पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई।
घटना को देवीय आपदा की श्रेणी में आंका गया है और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यह मानकों के अंतर्गत आच्छादित पाई गई है। तहसील कपकोट द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रचलन में है।
