आँचल की शुद्धता और ऊर्जा बनी विजेताओं की पहचान
हल्द्वानी/लालकुआँ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ द्वारा स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “आँचल उत्तराखण्ड का स्वाद, आँचल दूध के साथ” थीम पर हुई मैराथन में ऊर्जा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
सुबह की ठंडी हवाओं के बीच गौलापार स्टेडियम से शुरू होकर इम्पेरियम पब्लिक स्कूल तक चली इस 12 किलोमीटर लंबी शुद्धता की दौड़ में 497 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 195 महिला और 302 पुरुष वर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया।
👉 हल्द्वानी सड़क हादसा: रोडवेज बस और टाटा मैजिक की भिड़ंत में 12 घायल

नीरज नेगी और पुष्पा बिष्ट ने जीता पहला स्थान
पुरुष वर्ग में नीरज नेगी ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में पुष्पा बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर तुषार (पुरुष) और मेघा गोस्वामी (महिला) रहीं। विजेताओं को ₹10,000 तक के नकद पुरस्कार और आँचल दुग्ध उत्पादों से सम्मानित किया गया।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “आँचल दूध हर घर की ऊर्जा और स्वास्थ्य की पहचान बने।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए घोषणा की कि आँचल मैराथन हर वर्ष आयोजित की जाएगी।
आँचल मैराथन ने बढ़ाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री रेखा आर्या और संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं।
मुकेश बोरा ने कहा कि “आँचल दुग्ध संघ सदैव युवाओं में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
यह भी पढ़ें:
👉 अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
