लालडांठ हल्द्वानी में खुला ‘प्रिंट ओरा
Spread the love

प्रिंटिंग बिज़नेस में नया धमाका, लालडांठ हल्द्वानी में खुला ‘प्रिंट ओरा ’

हल्द्वानी। लालडांठ स्थित हल्द्वानी में शनिवार को गायक और संचालक मनोज उप्रेती तथा राज रावत के नए प्रतिष्ठान “प्रिंट और” का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी महापौर गजराज बिष्ट ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत, हल्द्वानी बार के सचिव मोहन सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन पांडेय,पुष्कर सिंह रावत सहित समाजसेवी और संगीतकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संचालक मनोज उप्रेती ने बताया कि प्रिंट और में फोटो प्रिंटिंग, कपड़े पर डिजिटल प्रिंटिंग सहित आधुनिक प्रिंटिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

लालडांठ हल्द्वानी में खुला ‘प्रिंट ओरा

उद्घाटन अवसर को सांस्कृतिक रंग देते हुए लोक गायक रोहिद्रा पनेरू, पवन सिंह कार्की, सुमित बिष्ट और दीप्ति जोशी ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन सुमित बिष्ट द्वारा किया गया।

प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में नए व्यवसाय के सफल संचालन की कामना की।


Spread the love