लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू तो 4 जून को आएगा रिजल्ट
पहले चरण में करेंगे उत्तराखंड के मतदाता अपने मत का प्रयोग
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार दोपहर निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता प्रभावी हो गयी है
देश के अंदर 7 चरणों मे होंगे 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव होगा।
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगा 5 सीटों के लिए मतदान।
96 करोड़ 88 लाख मतदाता इस बार करेंगे मतदान।
55 लाख इवीएम इस्तेमाल होंगी।
1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी, सुरक्षा कर्मी।
कब कितनी सीटों पर होगा मतदान
पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।
दूसरे चरण में 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 26 अप्रैल को होगी।
तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 7 मई को होगी।
चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 13 मई को होगी।
पांचवे चरण में 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 20 मई को होगी।
6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 25 मई को होगी।
7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 1 जून को होगी।
4 जून को होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना।
लोकसभा आम चुनाव 2024
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान
पहला चरण (21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव होगा) | अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी |
दूसरा चरण (13 राज्यों की 89 सीटों के लिए चुनाव होगा) | असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर |
तीसरा चरण (12 राज्यों की 94 सीटों के लिए चुनाव होगा) | असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नागर हवेली और दमन दीव |
चौथा चरण (10 राज्यों की 96 सीटों के लिए चुनाव होगा)
|
आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर |
पांचवा चरण (8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव होगा) | छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रेदश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख |
छठा चरण (7 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा) | बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली |
सातवां चरण (8 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा) | बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ |
