Spread the love

नैनीताल में 12 अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

देहरादून स्थित भारत मौसम ज्ञान विभाग के निदेशक द्वारा 11 अगस्त 2025 को दोपहर 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद नैनीताल में 12 अगस्त 2025 को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इसको देखते हुए जिले के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, तेज से अवित्यंत तेज वर्षा के दौर और नदियों-नालों में तेज जल प्रवाह की आशंका है। पर्वतीय इलाकों में भू-स्खलन की संभावना भी जताई गई है।

वर्तमान में भी जनपद के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक), सभी शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।


Spread the love