डीएम का तहसील हल्द्वानी में औचक निरीक्षण
Spread the love

शनिवार को जमीन पर चला प्रशासन का डंडा! डीएम का तहसील हल्द्वानी में औचक निरीक्षण, अफसरों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी। जिले में भूमि विवादों, पैमाइश, सीमा निर्धारण और सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने शनिवार को तहसील हल्द्वानी में अचानक पहुंचकर भूमि से जुड़े मामलों की हकीकत परखी, जिससे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

डीएम ने तहसील के विभिन्न पटलों में जाकर फाइलें खुलवाईं, दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए। गूल विवाद, पैमाइश, जमीनों के कुर्रे, सर्वे कार्य और अतिक्रमण चिन्हीकरण जैसे मामलों पर डीएम ने स्पष्ट किया कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील हल्द्वानी में कुल 79 भूमि विवाद प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 29 का ही निस्तारण हो पाया है। शेष मामलों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण तय समय सीमा में हर हाल में किया जाए।

डीएम की सख्ती के बाद तहसील स्तर के अधिकारियों में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love