Spread the love

विशेष स्वच्छता अभियान में उमड़ा जनसहयोग

सरयू घाट, कपकोट सहित ग्राम पंचायतों में हुआ ‘एक घंटा श्रमदान’

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर 2025 को सरयू घाट, विकासखंड कपकोट कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय अंसों कपकोट तथा पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘एक घंटा श्रमदान अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालयों के बच्चों, विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कार्मिकों तथा स्वयं सहायता समूहों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान को जनपद स्तर पर सफल बनाने में प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों की विशेष भूमिका रही। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से यह स्वच्छता अभियान जिले में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।


Spread the love