प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल
Spread the love

एक आदेश और बदल गई तस्वीर! प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल

ऊर्जा–योजना से हटाकर आवास की कमान, मीनाक्षी सुंदरम को नई जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से सप्ताहांत पर आईएएस, वित्तीय सेवा एवं प्रांतीय नागरिक सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग-01 की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार आईएएस कैडर में अहम बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2001 बैच के आईएएस अधिकारी आर. मीनाक्षी सुंदरम से प्रमुख सचिव ऊर्जा, योजना सहित अन्य अतिरिक्त दायित्व वापस लेते हुए उन्हें प्रमुख सचिव आवास, आवास आयुक्त तथा उत्तराखंड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (UHUDA) के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय समन्वय बेहतर होगा और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण और रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love