चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले, पंकज उपाध्याय होंगे अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर
देहरादून। शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पीसीएस पंकज उपाध्याय भी शामिल हैं। पखवाड़े में उनका यह दूसरा तबादला है। इससे पूर्व उनका नगर आयुक्त एवं सचिव जिला विकास प्राधिकरण से तबादला करके कुमाऊँ मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया था लेकिन उनके पास वर्तमान में महानगर आयुक्त कार्यभार जारी था लेकिन बनभूलपुरा दंगे के बाद उन्हें कुमाऊँ मंडल विकास निगम जिसे उन्होंने अभी चार्ज भी नहीं लिया था से भी हटाकर उन्हें पड़ोसी जिले उधम सिंह नगर में भेजा गया है।
