Spread the love

दीपावली से पहले सख्त हुई पुलिस: मुखानी थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, ₹37,500 नकद बरामद

हल्द्वानी। “जश्न में जुर्म नहीं” — इसी संदेश के साथ दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्ती तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर मुखानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹37,500 नकद और 52 ताश की पत्तियां बरामद की हैं।

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबारियों, जुआ-सट्टा गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर अपराध रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के निर्देशन, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दिनेश चंद जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने विक्टोरिया नंबर-1, गैर वैशाली (थाना मुखानी क्षेत्र) में छापा मारकर चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई —

1️⃣ दिनेश बिष्ट, पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, थाना मुखानी,
2️⃣ विपिन चंद्र कांडपाल, पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ कांडपाल, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली नियर चौफला,
3️⃣ देवेंद्र सिंह, पुत्र सुबोध कुमार, निवासी गैस गोदाम रोड, भूमिया मंदिर के पास, थाना मुखानी,
4️⃣ हरीश चंद्र तिवारी, पुत्र भोला दत्त तिवारी, निवासी तिवारी कॉलोनी, विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, थाना मुखानी।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। मौके से ₹37,500 नकद और 52 ताश की पत्तियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान “शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कड़ी निगरानी” रखने के निर्देश दिए हैं।

🔹 एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा —

“दीपावली पर्व खुशी और सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे में जुआ, नशा या कोई भी अवैध गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व में जश्न मनाएं, लेकिन कानून तोड़ने की कोशिश न करें।”


Spread the love