दिल्ली निवासी चार लोगों पर कार्रवाई
Spread the love

शराब के नशे में दिल्ली से नैनीताल तक हुड़दंग, पुलिस ने उतारा नशा

दिल्ली निवासी चार लोगों पर कार्रवाई, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

नैनीताल। शराब के नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ज्योलिकोट चौकी प्रभारी श्री श्याम बोरा के नेतृत्व में दिनांक 23 जनवरी 2026 को चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL8CAG-4140 में सवार चार लोग उपद्रव करते पाए गए। जांच में वाहन चालक की पहचान विशाल पुत्र प्रेम ठाकुर, निवासी शहादरा (दिल्ली) के रूप में हुई, जिसके साथ तीन अन्य युवक भी वाहन में सवार थे।

चारों के शराब के नशे में होने की आशंका पर उन्हें बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा गया, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालक विशाल को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।

वहीं, वाहन में सवार अन्य तीन व्यक्तियों—
विशाल पुत्र सतवीर, अरुण कुमार पुत्र इकबाल तथा करण पुत्र संजय (निवासी शहादरा, दिल्ली)—के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने के आरोप में धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना और सार्वजनिक शांति भंग करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 


Spread the love