राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा रजत जयंती विशेष सत्र में संबोधन करेंगीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा रजत जयंती विशेष सत्र में संबोधन करेंगी
Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा का रजत जयंती विशेष सत्र आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज से उत्तराखंड विधानसभा का रजत जयंती विशेष सत्र (Uttarakhand Rajat Jayanti Assembly Session) शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक सत्र का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगा। रविवार को राष्ट्रपति देहरादून पहुंच चुकी हैं, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

👉 संबंधित खबर:  रजत जयंती पर महिला दुग्ध समितियों की भव्य गोष्ठियाँ

विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Uttarakhand Assembly Security Tightened

विधानसभा सचिवालय ने सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सोमवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा में लगभग एक घंटे का संबोधन देंगी। अभिभाषण के बाद वह नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

विधानसभा परिसर में बिना पास प्रवेश वर्जित रहेगा। विशेष सत्र के दौरान राज्य सरकार बीते 25 वर्षों की विकास यात्रा की समीक्षा के साथ ही अगले 25 वर्षों का विकास रोडमैप (Development Roadmap) सदन के समक्ष रखेगी।

👉 यह भी पढ़ें: बोरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव

सरकार और विपक्ष आमने-सामने | Government and Opposition Ready for Debate

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि,

“उत्तराखंड की 25 वर्ष की यात्रा समर्पण, संघर्ष और सेवा की कहानी है। यह विशेष सत्र आत्ममंथन और आने वाले वर्षों की दिशा तय करने का अवसर बनेगा।”

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि,

“राज्य गठन के 25 साल बाद भी पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। अब ठोस समाधान की जरूरत है।”


Spread the love