Spread the love

बागेश्वर फायर स्टेशन की सक्रिय पहल – पेट्रोल पंप पर अग्नि सुरक्षा जांच, उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। जिले में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर विभाग लगातार सक्रिय कदम उठा रहा है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के आदेशों के अनुपालन में आज 2 दिसंबर 2025 को फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया।

फायर स्टेशन बागेश्वर के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत ने बिलोना पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्नि सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की और परिसर में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण किया।

अग्निशमन अधिकारी ने पंप संचालकों को आग से सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए सभी उपकरण पूरी तरह सक्रिय व कार्यशील हों।

फायर विभाग ने बताया कि इस प्रकार की नियमित जांच भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

फायर स्टेशन बागेश्वर मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिले में ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि हर संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।


Spread the love