उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश का रिकॉर्ड उछाल, 6 हजार बढ़े छात्र, शीतकालीन सत्र 2026 के आंकड़े उत्साहजनक
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) में शीतकालीन सत्र 2026 के दौरान प्रवेश संख्या में एक बार फिर शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार कुल प्रवेश संख्या 39,436 तक पहुंच गई है, जो वर्ष 2025 के 33,501 के मुकाबले करीब 6 हजार अधिक है। वहीं नए प्रवेशों की संख्या भी बढ़कर 6,608 हो गई है, जो पिछले साल 5,358 थी।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 2024 तक लगातार बढ़ोतरी के बाद 2025 में आई गिरावट अब खत्म हो गई है और 2026 में प्रवेश संख्या ने फिर रफ्तार पकड़ ली है।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
प्रवेश आंकड़े:
- जनवरी 2025: कुल 33,501 | नए 5,358
- जनवरी 2026: कुल 39,436 | नए 6,608
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय विश्वविद्यालय परिवार, अध्ययन केंद्रों, क्षेत्रीय कार्यालयों, समन्वयकों, संबद्ध कॉलेजों और मीडिया को दिया।
उन्होंने कहा कि लगातार संपर्क अभियान, जमीनी स्तर पर किए गए प्रयास और मीडिया व सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार से यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है। साथ ही समाज में दूरस्थ शिक्षा के प्रति लोगों का विश्वास और रुचि लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
वर्तमान में विश्वविद्यालय 14 विद्याशाखाओं के तहत 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जिससे प्रदेश और देशभर के विद्यार्थियों को लचीली और सुलभ शिक्षा मिल रही है।
गौरतलब है कि इस सत्र में विश्वविद्यालय ने राज्यभर में विभिन्न मेलों और आयोजनों में भाग लेकर प्रचार-प्रसार किया, साथ ही निशुल्क पुस्तक वितरण जैसे कार्यक्रम भी चलाए, जिसका सीधा असर प्रवेश संख्या में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिला।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





