हल्द्वानी में 7 अप्रैल को गैस सिलेंडर वितरण का रोस्टर जारी
हल्द्वानी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा संचालित काठगोदाम गैस सर्विस और हल्द्वानी गैस सर्विस के साथ-साथ इंडेन की निजी एजेंसियों—क्षितिज इंडेन गैस एजेंसी और आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी ने 7 अप्रैल के लिए गैस सिलेंडर वितरण का रोस्टर जारी किया है।
जारी रोस्टर के अनुसार FIFO (फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट) प्रणाली के तहत 2 अप्रैल तक गैस बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर होम डिलीवरी दी जाएगी।






