Spread the love

सलड़ी तोक हरिनगर निवासी यशपाल आर्या ने जैविक खेती से बढ़ाई आय, बेरोजगारी से उबकर शुरू किया कृषि कार्य

सलड़ी तोक हरिनगर निवासी यशपाल आर्या ने जैविक खेती अपनाकर अपनी आय में इजाफा किया है। पहले टैक्सी चालक रहे यशपाल का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उनके काम में रुकावट आ गई, जिससे परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई आई। बेरोजगारी के कारण उन्होंने कृषि कार्य शुरू करने का मन बनाया और कृषि अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

यशपाल ने बताया कि विभाग से मिली सहायता के बाद उन्होंने बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाया और पंतनगर कृषि विज्ञान केंद्र से उन्नत खेती और जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद, उन्होंने मक्का, धान, सोयाबीन, गेहूं, जौ, मसूर जैसी फसलों की खेती शुरू की, जिससे उन्हें अच्छे उत्पादन मिलने लगे। कृषि विभाग से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए अनुदान प्राप्त हुआ, और उद्यान विभाग से फलदार पौधे व मत्स्य विभाग से मछली पालन के लिए कच्चा तालाब बनाया।

यशपाल का कहना है कि अब उनकी आजीविका में बढ़ोतरी हुई है और परिवार की भरण-पोषण की समस्या समाप्त हो गई है। वर्तमान में, यशपाल आर्या को एक प्रगतिशील कृषक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कृषि विभाग और अन्य विभागों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनकी मदद की।


Spread the love