Spread the love

वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी ने किया खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन, 1000 से अधिक लोगों ने लिया प्रसाद

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार, 8 फरवरी को आम जनता के लिए खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर माघ माह के पावन अवसर पर आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रमेश चंद्र मटपाल, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नवीन चंद्र वर्मा, श्री रमेश चंद्र मटपाल एवं श्री भुवन भास्कर पांडे, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री डी.के. बल्यूटिया, इंदर सिंह निगल्टिया, श्री दिनेश चंद्र पनोलिया, श्री एम. पांडे, श्री प्रताप सिंह जंतवाल, श्री ललित मोहन लोहनी, श्री विष्णु सिंह रावत, श्री पद्मा दत्त पांडे, आर.एस. रहीं सुशील कुमार अग्रवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.डी. कांडपाल, ए.डी. डोबरी, श्रीमती मोहिनी पांडेय, श्रीमती नीलू धवन, साधना दत्त, बी.डी. जोशी एवं शिव दत्त तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

You missed