मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वरिष्ठ नागरिक समिति ने सौंपा ज्ञापन, पूर्व सैनिक सम्मेलन में लिया हिस्सा

देहरादून, 6 नवम्बर 2025। उत्तराखंड रजत उत्सव-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में आज वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान समिति की ओर से मुख्यमंत्री को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। समिति ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को राज्य में बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। (ज्ञापन की फोटो प्रति संलग्न)

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इंदर सिंह निगल्टिया, महामंत्री श्री डी.के. पांडे, संरक्षक श्री दया किशन बल्यूटिया, कोषाध्यक्ष श्री पी.एस. जन्तवाल, संप्रेक्षक श्री विष्णु सिंह रावत, श्री दिनेश चंद पंतोैला, श्री एल.एम. लोहनी, डॉक्टर शिव दत्त तिवारी, रेवरेंड एच.पी. जोसेफ, श्री भैरव दत्त जोशी, श्री पानगिरी गोस्वामी, श्री ए.डी. डोर्बी, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्री मदन सिंह बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

