किलबरी में लापता उपनल कर्मी का शव मिलने से सनसनी, गधेरे में संदिग्ध हालत में मिला शव
नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद के किलबरी क्षेत्र में लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। उनका शव किलबरी वन विश्राम गृह के समीप एक गधेरे (छोटे नाले) में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय असलाह तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम गृह में चौकीदार के पद पर तैनात थे। वह 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। वन विभाग के कर्मचारियों और परिजनों ने आसपास के जंगलों और क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। इसी बीच अब उनका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें 👉 झाड़ियों में मिली छात्रा की ड्रेस, रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी
फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस दोनों ही जांच में जुटे हुए हैं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





