हल्द्वानी में सनसनी: घर के अंदर मिले दो सगे भाइयों के शव, इलाके में मचा हड़कंप
मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ बच्ची नगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर के अंदर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दो सगे भाई बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान सुनील और मनोज के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के शव घर के भीतर संदिग्ध हालात में मिले हैं। घटना की खबर मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ समेत पुलिस के आला https://youtube.com/shorts/aCOBUn-TueM?si=izHnmet3XvqoDZjqअधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
फिलहाल दोनों भाइयों की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
