एसएसपी नैनीताल ने किए पुलिस महकमे में तबादले, निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
नैनीताल, 15 मई 2025:जनपद नैनीताल में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की है। ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कुल 15 अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को बेहतर करना और थानों व चौकियों में कार्यक्षमता को बढ़ाना बताया गया है।
स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- निरीक्षक ललिता पाण्डेय – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) बनाई गईं।
- निरीक्षक विपिन चंद्र पाण्डेय – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी सम्मन सेल / CCTNS बनाए गए।
- उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट – थानाध्यक्ष काठगोदाम से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उप निरीक्षक लालकुआं बने।
- उप निरीक्षक पंकज जोशी – थानाध्यक्ष कालाढूंगी से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष काठगोदाम नियुक्त।
- उप निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष मुखानी से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष कालाढूंगी बने।
- उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष मुखानी बनाए गए।
- उप निरीक्षक गौरव जोशी – थाना हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव बने।
- उप निरीक्षक जगदीप नेगी – प्रभारी चौकी टीपीनगर से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर बनाए गए।
- उप निरीक्षक मनोज कुमार – प्रभारी चौकी खेड़ा से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी टीपीनगर बने।
- उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना – प्रभारी सम्मन सेल / CCTNS से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी खेड़ा बनाए गए।
- उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी कुँवरपुर बनाए गए।
- उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर थाना तल्लीताल में तैनात।
- अपर उप निरीक्षक नवीन चंद्र सौराड़ी – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर थाना बेतालघाट में नियुक्त।
- अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर थाना तल्लीताल में तैनात।
- अपर उप निरीक्षक विजय कुमार – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी कैंची बनाए गए।
