Spread the love

नैनीताल में न्यू ईयर पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 40 हुड़दंगी हवालात में, 11 नशेड़ी चालक गिरफ्तार

SSP मंजुनाथ टीसी खुद सड़क पर उतरे, देर रात तक संभाली कानून व्यवस्था की कमान

नैनीताल। नव वर्ष के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जश्न की आड़ में हुड़दंग, शराबखोरी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं गया।

जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस बल को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 पुलिस का बड़ा एक्शन
नव वर्ष की रात पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए—

40 हुड़दंगियों को पुलिस एक्ट में हिरासत में लिया
11 नशे में वाहन चलाने वालों को गिरफ्तार, वाहन सीज
206 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई
₹50,200 का जुर्माना वसूला गया

पुलिस ने साफ संदेश दिया कि जश्न मनाएं, लेकिन कानून के दायरे में। हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 


Spread the love