Spread the love

16वें दिन भी तेज बारिश के बीच बागजाला में जारी रहा धरना

बागजाला। भूमि के मालिकाना अधिकार समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बागजाला गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 16वें दिन भी जारी रहा।

तेज और मूसलाधार बारिश के बावजूद ग्रामीण बड़ी संख्या में धरनास्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों पर अडिग रहने का संकल्प दोहराया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में आनंद सिंह नेगी, हरक सिंह बिष्ट, ऋषि मटियाली, मीना भट्ट, हेमा देवी, सोहन लाल, विमला देवी, डॉ. उर्मिला रैक्वाल, बबली, सुनीता देवी, धनीराम आर्या, मोहम्मद परवेज, आजम, वेदप्रकाश, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद सुलेमान, रेखा देवी, देवकी देवी, दीवान सिंह बर्गली, विपिन कुमार टम्टा, नसीम, गणेश राम आर्या, प्रेम सिंह नयाल, बिशन राम, तुलसी देवी, मंजू देवी, रामलाल, चंद्रा देवी, पुष्पा देवी, दानिश, शाबिर, गुड़िया, यासीन, सबिया, दीपा, फरहा, मासूक अली समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ग्रामीणों ने साफ किया कि यह आंदोलन तभी समाप्त होगा जब उनकी सभी आठ सूत्रीय मांगों पर सरकार स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय लेगी।


Spread the love