रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत; रिक्टर स्केल पर 5.02 तीव्रता दर्ज
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 13 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.02 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर दूर बताया गया है, जबकि इसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे थी।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। सुबह का समय होने के कारण अधिकतर लोग घरों में ही थे, जिससे अचानक आए झटकों ने घबराहट बढ़ा दी।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तराखंड भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, ऐसे में भूकंप के दौरान सतर्क रहना और सुरक्षा उपायों का पालन करना बेहद जरूरी है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





