Spread the love

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड का बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कुसुमखेड़ा चौराहा, 9 दिसंबर 2024: आज, सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और उनके संवैधानिक एवं अंतरराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया और भारत सरकार से बांग्लादेश में हो रहे इन अत्याचारों पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया ने कहा, “बांग्लादेश में लगातार हो रहे इन अत्याचारों को सहन करना अब बर्दाश्त से बाहर है। यह मामला अब केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाना चाहिए। हमें बांग्लादेश पर तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है।”

प्रदेश महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट ने कहा, “बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर हमारा विरोध स्पष्ट है। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर तोड़फोड़, और धार्मिक स्थलों को तोड़ा जाना बर्दाश्त के बाहर है। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल इन घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और बांग्लादेश पर कठोर दंडनीय कार्रवाई की मांग करता है।”

महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने कहा, “दुनिया भर में नारी शक्ति की बात की जाती है, लेकिन बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। यह अत्याचार सहन करने योग्य नहीं हैं और हमें इसकी सख्त निंदा करनी चाहिए।”

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश थुआल, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, जिलाध्यक्ष नैनीताल नरेश पाण्डे, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा, महिला प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की इस कड़ी निंदा और बांग्लादेश पर कार्रवाई की मांग के साथ यह संदेश दिया गया कि दुनिया को हिन्दू, बौद्ध, सिख, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


Spread the love