Spread the love

बागेश्वर में नदी उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन: छात्रों ने दिखाया नदियों के प्रति समर्पण

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर, 11 जुलाई, 2025 – नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से बागेश्वर में नदी उत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए जनपद स्तरीय भाषण, निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक छात्रों ने जूनियर और सीनियर वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुरस्कार वितरण और नदियों के संरक्षण पर जोर

विजेता प्रतिभागियों को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बागेश्वर, इंजीनियर अनिल जोशी और प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, विनय कुमार आर्या ने संयुक्त रूप से पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए इंजीनियर अनिल जोशी ने नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नदियाँ हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमें उनकी रक्षा और संरक्षण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने समुदाय से भी आह्वान किया कि वे नदियों के संरक्षण में अपना योगदान दें और उन्हें स्वच्छ तथा स्वस्थ बनाने के लिए प्रयासरत रहें, क्योंकि इन प्रयासों में समुदायों की भागीदारी आवश्यक है।

प्रतियोगिता परिणाम

विभिन्न प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित छात्रों ने स्थान प्राप्त किए:

भाषण प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):

  • प्रथम: लक्षिता, कक्षा-11, विवेकानन्द वि.मं.इ.का.मण्डलसेरा
  • द्वितीय: निष्ठा भट्ट, कक्षा-11, आनन्दी एकेडमी घिरौली
  • तृतीय: आँचल, कक्षा-11, रा.बा.इ.का. बागेश्वर

भाषण प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):

  • प्रथम: गौरांशी, कक्षा-6, आनन्दी एकेडमी घिरौली
  • द्वितीय: सानवी, कक्षा-6, विवेकानन्द वि.मं.इ.का.मण्डलसेरा
  • तृतीय: अवनी, कक्षा-8, हिमालयन सेन्ट्रल स्कूल बागेश्वर

निबंध प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):

  • प्रथम: तनीषा काण्डपाल, कक्षा-11, सरस्वती शिशु मंदिर इ.का.चौरासी
  • द्वितीय: चांदनी मेहता, कक्षा-12, रा.इ.का. मण्डलसेरा
  • तृतीय: जिया फर्स्वाण, कक्षा-11, रा.इ.का. तिलसारी

निबंध प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):

  • प्रथम: दिक्षा हरड़िया, कक्षा-7, रा.जू.हा. करूली
  • द्वितीय: फाल्गुनी जोशी, कक्षा-8, सरस्वती शिशु मंदिर इ.का.चौरासी
  • तृतीय: राखी आगरी, कक्षा-8, रा.इ.का. मण्डलसेरा

चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):

  • प्रथम: योगेश कुमार, कक्षा-11, पी.एम.श्री वि.मो.जो.स्मा.रा.इ.का.बागेश्वर
  • द्वितीय: लवली गोस्वामी, कक्षा-11, आनन्दी एकेडमी घिरौली
  • तृतीय: गीतान्जली मेर, कक्षा-12, पी.एम.श्री वि.मो.जो.स्मा.रा.इ.का.बागेश्वर

चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):

  • प्रथम: अवनी बिष्ट, कक्षा-8, कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर
  • द्वितीय: सौरभ तिवारी, कक्षा-7, रा.इ.का. तिलसारी
  • तृतीय: काव्यांश उपाध्याय, कक्षा-7, आनन्दी एकेडमी मण्डलसेरा

स्लोगन प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):

  • प्रथम: दिव्या खाती, कक्षा-12, विवेकानन्द वि.मं.इ.का.मण्डलसेरा
  • द्वितीय: नेहा, कक्षा-9, आनंदी एकेडमी बनखोला
  • तृतीय: चंदन रौतेला, कक्षा-9, विवेकानन्द वि.मं.इ.का.मण्डलसेरा

स्लोगन प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):

  • प्रथम: वरूण राम, कक्षा-6, पी.एम.श्री वि.मो.जो.स्मा.रा.इ.का.बागेश्वर
  • द्वितीय: तानिया, कक्षा-8, आनन्दी एकेडमी घिरौली
  • तृतीय: यशराज देव, कक्षा-7, आनन्दी एकेडमी बनखोला

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी रावत, आशीष डेविड, अनिल रावत, आरती बिष्ट, विक्रम पिल्ख्वाल, ममता रावल, कमला उपाध्याय, दिगम्बर प्रसाद, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, हेम पाण्डे, सुधा वर्मा, भरत जोशी, रवि मिश्रा, धर्मा, हर्षित साह आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Spread the love