बागेश्वर, उत्तराखंड। कराला पालड़ी गांव स्थित गोल्ज्यू देवता के मंदिर में हाल ही में आयोजित नौर्ती (धार्मिक अनुष्ठान) का कार्यक्रम ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन गांव की एकता और भक्तिमय वातावरण का प्रतीक बना।

आयोजक परिवार द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

आयोजक परिवार के अनुसार, सभी के सहयोग, सहभागिता और अटूट श्रद्धा से यह धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। श्रद्धालुओं के आगमन से पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का संचार हुआ, जिससे आयोजन की शोभा और भी बढ़ गई।

आयोजकों ने विशेष रूप से उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम की तैयारी, प्रसाद, भंडारा, सजावट और व्यवस्था में अमूल्य योगदान दिया। इस सामूहिक प्रयास ने ही जागरण को एक यादगार और मंगलमय आयोजन बनाया।

नौर्ती का आयोजन स्व० त्रिलोक सिंह कुटुंब परिवार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० महेन्द्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी, भूतपूर्व सैनिक ऑनरी नायब सुबेदार फते सिंह करायत,  क्षेत्र पंचायत सदस्य (जोशी पालड़ी) की देखरेख में किया गया।