रेफरी को किया लहूलुहान, खेल भावना को किया चकनाचूर, खिलाड़ी द्वारा रेफरी को मारा घुसा
नैनीताल: डीएसए मैदान में आयोजित लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दिन का दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला डीएसबी परिसर व गैलक्सी स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जा रहा था।
पूरे मैच में शुरू से ही मैदान में खिलाड़ियों व रेफरी के बीच काफी बार तीखी झड़प देखने को मिली। वही अंत में प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर ने जीरो के मुकाबले एक गोल से मैच जीत लिया और जब मैदान से खिलाड़ी बाहर आ रहे थे तो एक खिलाड़ी द्वारा रेफरी को घुसा मार दिया। जिससे रेफरी लहूलुहान हो गया।
इस दुखद घटना से सैकड़ो की संख्या मे मैच देखने पहुंचे दर्शकों को भी गहरा आघात पहुचा। डीएसए मैदान में खेल भावना चकनाचूर दिखाई दी। घटना के बाद फुटबॉल सचिव पवन खनायत ने बताया कि शुक्रवार को मैदान में हुई घटना को लेकर रविवार को कमेटी की एक बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें आरोपी टीम पर तीन साल के प्रतिबंध व टीम के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
